16 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

सिद्धार्थनगर में दो दिवसीय दंगल का आयोजन, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने की शिरकत

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के इटवा में पूर्व मंत्री संतीश द्विवेदी द्वारा दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इटवा कस्बे में दंगल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

दो दिवसीय दंगल में देश विदेश के दर्जनों पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल देखने वालो की हज़ारों की संख्या में भीड़ देखने को मिली। मीडिया से बात करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती में किसी चीज की कोई कमी नही मोदी जी के आने बाद पूरे दुनिया मे केवल UAS ही एक देश है जो हमारे देश के बराबर की कुछ सुविधा दे रहा है।

आपको बता दें कि इटवा में आगामी 13 और 14 फरवरी को अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह दंगल बांसी रोड बस स्टैंड पर होगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर एक बैठक भी हुई थी।

डॉ० सतीश द्विवेदी ने इस दंगल के आयोजन के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा था कि इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों और युवाओं में जागृति लाना है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवान बनने और अपने क्षेत्र तथा परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #wrestling

RELATED ARTICLE

close button