21 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

Tecno Pova Curve 2 5G हुआ लॉन्च, फीचर्स के साथ जानें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। टेक्नो का यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Pova Curve 5G का सक्सेसर है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

Tecno Pova Curve स्मार्टफोन में 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,364 pixels) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.18 प्रसेंट, पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

टेक्नो का यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB की रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन वर्चुअल रैम फीचर सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Arm G610 MC2 GPU दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में आता है। इसके साथ ही 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बॉयर्स को फोन के साथ 45W का चार्जर मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह फोन 16.4 घंटे वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

Tag: #nextindiatimes #TecnoPovaCurve25G #Technology

RELATED ARTICLE

close button