24 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

मिथुन राशि वालों को आज मिलेगा सत्ता से गठजोड़ का लाभ, पढ़ें राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों को जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। राशि का स्वामी मंगल-नीच राशि की संगति में है। ऐसे में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।

वृषभ :आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन :आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलेगा। सायंकाल में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क :कर्क राशि के जातकों के आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने का समय है। यात्रा आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह :सिंह राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी।

कन्या: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्य वृद्धि कराने वाला रहेगा। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलता दिख रहे है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत मिलती हुई दिख रही है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन चारों ओर से सुखद रहने वाला है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक: आपकी राशि पर पंचम शनि एवं द्वितीय भाव चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने का है। किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में समय व्यतीत होगा।

धनु:आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात तक का समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मकर :आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

कुंभ :आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button