ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही Tata Punch EV के Facelift को लॉन्च किया जाएगा। टाटा की ओर से अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch के Facelift के एक्सटीरियर को सार्वजनिक कर दिया है।
यह भी पढ़ें-ये है भारत की 5 सबसे सेफ कारें, बजट में भी हैं किफायती
निर्माता की ओर से अपनी वेबसाइट पर भी इसकी फोटो को अपडेट कर दिया है। फेसलिफ्ट वर्जन का डिजाइन भी ICE वर्जन की तरह किया गया है। जिसमें पतले एलईडी डीआरएल, नए रंग का विकल्प और नए अलॉय व्हील्स को दिया गया है। साथ ही फेसलिफ्ट वर्जन में कनेक्टिड एलईडी लाइट को भी हटाया गया है।
निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें नया इंटीरियर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, एंबिएंट लाइट्स के साथ ही Level -2 ADAS को भी दिया जा सकता है। इसे 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

इसके फेसलिफ्ट में 25 और 35 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। जिससे इसे अधिकतम 365 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर में भी कोई बदलाव नहीं होगा और मौजूदा मोटर को ही फेसलिफ्ट में भी दिया जा सकता है। जिससे इसे 82 हॉर्स पावर के साथ 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च के समय ही कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी।
Tag: #nextindiatimes #TataPunchEVFacelift #TataPunch #TataMotors




