14 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

रोहित या कोहली? T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी कौन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में जब भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात होती है तो कुछ नाम अपने आप चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। तब से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने इस बड़े मंच पर सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी

इस सूची में सबसे ऊपर नाम है विराट कोहली का। कोहली ने 2012 से 2024 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 1292 रन बनाए हैं। उन्होंने 35 मैचों में 33 पारियां खेलीं और 11 बार नाबाद रहे। 58.72 की शानदार औसत और 128.81 के स्ट्राइक रेट के साथ कोहली ने इस मंच पर 15 अर्धशतक लगाए हैं। भले ही उनके नाम शतक नहीं है, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनकी पारियां भारत के लिए कई बार मैच विनर साबित हुई हैं।

दूसरे स्थान पर भारत के ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले और 1220 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन रहा है। 12 अर्धशतक और 50 छक्कों के साथ रोहित इस फॉर्मेट में भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133 से ज्यादा रहा, जो उनकी आक्रामक सोच को दर्शाता है।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए और एक शतक भी जड़ा। इंग्लैंड के जोस बटलर चौथे स्थान पर हैं। बटलर ने 35 मैचों में 1013 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #ViratKohli #RohitSharma

RELATED ARTICLE

close button