सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बीते एक दिन पहले नुक्कड़ सभा में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चौधरी ने कथित विवादित बयान दे दिया जिसके बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-‘मैं जिन्दा हूं’, अधिकारियों ने कागजों पर महिला को दिखा दिया मृतक और फिर…
आपको बताते चले कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चौधरी के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर जमकर नारेबाजी भी देखने को मिली।
मामले को लेकर विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के लोगों ने थाना व तहसील स्तर पर तहरीर व ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विवादित बयान के संबंध में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार को ज्ञापन दिया और प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

ब्लाक प्रमुख के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने कहा कि यदि समय रहते आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाई नही की गई तो क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्राथमिक की दर्ज कर सख्त कदम उठाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्त ना हो।
बता दें कि हाल ही में डुमरियागंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के पुराने बयानों का हवाला देते हुए विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया। बेटी और बयानों से जुड़े मुद्दे पर AIMIM और बीजेपी के बीच राजनीतिक तकरार तेज हो गई है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #AIMIM #BJP #Siddharthnagar




