ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही Tata Punch EV के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें-Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jog E लांच, रेंज जानकर रह जाएंगे दंग
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से मौजूदा पंच ईवी के फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें ICE वेरिएंट की तरह ही नई कनेक्टिड लाइट्स और फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है। जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही ADAS भी शामिल हो सकता है। साथ ही एंबिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 25 और 35 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। जिससे इसे अधिकतम 365 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर में भी कोई बदलाव नहीं होगा और मौजूदा मोटर को ही फेसलिफ्ट में भी दिया जा सकता है। जिससे इसे 82 हॉर्स पावर के साथ 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। उम्मीद है कि इसके बेस वेरिएंट को इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है और अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #TataPunchEV #Automobile




