एंटरटेनमेंट डेस्क। छोटा कद, बड़ा जादूगर… हिंदी सिनेमा में ये लाइन अगर किसी पर फिट बैठती है तो वो कोई और नहीं बल्कि वो स्टार है जिसने अमिताभ बच्चन के साथ ऐसी जोड़ी जमाई कि हमेशा के लिए यादगर बन गया। अमिताभ भी उस एक्टर के फैन हो गए।
यह भी पढ़ें-डायरेक्टर के साथ भाग गई थीं दिलीप कुमार की बहन, एक्टर का श्राप बनी वजह
उस एक्टर ने ये साबित किया कि, टैलेंट कद का मोहताज तो कतई नहीं होता है। ये वही स्टार है, जिनके जाने पर दिलीप साहब बिलख कर रोए थे और कहा जाता है कि, खुद दिलीप कुमार ने अपने इस यार को कंधा दिया था। कद 5 फीट और टैलेंट अथाह… महाराष्ट्र में 5 जनवरी 1922 में जब एक कोंकणी मुस्लिम परिवार में मोहम्मद उमर मुकरी (Actor Mukri) का जन्म हुआ तो किसे पता था कि वो एक दिन सिनेमा में इतिहास लिखकर जाएंगे। मुकरी के पिता बच्चों को कुरान पढ़ाते थे और मां एक हाउसवाइफ ही थीं।

मुकरी जब स्कूल में आए तो उन्हें एक्टिंग करने का चस्का लग गया। मुकरी के भाई मुंबई में थे तो ऐसे में मुकरी को मुंबई आने का मौका मिल गया। यहां मुकरी का दाखिला एक स्कूल में करा दिया गया और यहीं पर मुकरी की मुलाकात हुई हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार से।
उस दौरान दिलीप कुमार फिल्मों में नाम बनाने में लगे थे तो मुकरी के दिल की तमन्ना जानकर उन्होंने अपने दोस्त की मुलाकात कुछ बड़े फिल्ममेकर्स से करा दी। आखिरकार असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मुकरी फिल्मों में आ गए। मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों वरना ना हों… साल 1984 में आई फिल्म शराबी में अमिताभ का ये डायलॉग मुकरी पर ही था और उनके इस डायलॉग ने मुकरी को सुपरस्टार बना दिया।
Tag: #nextindiatimes #Actor #Mukri #Entertainment




