13 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

Netflix पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन, कई मूवीज और सीरीज होंगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क। डिजिटल दुनिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवीज और वेब सीरीज देखना दर्शकों का काफी पसंद आता है। आने वाले समय में नेटफ्लिक्स सिनेप्रेमियों को एक अलग लेवल का मनोरंजन देने के लिए अपनी कमर कस चुका है। Netflix इंडिया की तरफ से भविष्य में रिलीज होने वाली 18 फिल्मों और वेब सीरीज का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से थ्रिलर के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-Border-2: 40 दिन तक असली सैनिकों के साथ की शूटिंग, टूट गई थी हड्डी

इस प्रकार है लिस्ट-

इक्का (Ikka)- फिल्म

लेगेसी (Legacy)- वेब सीरीज

घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat)- फिल्म

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 (The Great Indian Kapil Show 5)- शो

गांधारी (Gandhari)- फिल्म

कर्तव्य (Kartavya)- फिल्म

तक्षकूडु (Takshakudu)

मेड इन कोरिया (Made In Korea)- फिल्म

हम हिंदुस्तानी (Hum Hindustani)- फिल्म

मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)- वेब सीरीज

हैलो बच्चों (Hello Bachchon)- वेब सीरीज

ढिंडोरा 2 (Dhindora 2)- वेब सीरीज

फैमिली बिजनेस (Family Businnes)- वेब सीरीज

सुपर बाबू (Super Babu)- वेब सीरीज

टोस्टर (Toaster)- फिल्म

चुंबक (Chumbak)- वेब सरीज

लव (#LOVE)- वेब सीरीज

ये दिल सुन रहा है (Yeh Dil Sunn Raha Hai)- शो

नेटफ्लिक्स की इस अनाउंसमेंट में सबसे खास अभिनेता सनी देओल का ओटीटी डेब्यू रहा है। दरअसल उनकी अगली फिल्म इक्का को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी पाजी वकील की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा अभिनेता अक्षय खन्ना भी इस मूवी का हिस्सा हैं।

अक्षय इक्का में नेगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा इस सूची में अभिनेता सैफ अली खान की दो फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो कर्तव्य और हम हिंदुस्तानी हैं।

Tag: #nextindiatimes #Netflix #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button