11 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

आज लक्ष्यों पर फोकस करेंगे ये जातक, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन गजब की सेल्फ-बिलीफ और जोश से भरा होगा। उच्च के मंगल देव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को भी चुटकियों में सुलझाने का दम रखेंगे। आपकी क्रिएटिविटी आज सबको हैरान करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि जोश में आकर आप अहंकार का शिकार न हो जाएं या दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना ऑफिस में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।  

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ‘शांति और स्थिरता’ का पैगाम लेकर आया है। बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से आपके हर काम को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी व्यावहारिक सोच और धैर्य आज हर मुश्किल काम को आसान बना देंगे। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। नेगेटिव साइड की बात करें तो आज आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं या पुराने दृष्टिकोण को पकड़कर बैठ सकते हैं, जिससे काम में देरी संभव है। यदि कोई उपयोगी सुझाव मिले, तो उसे नजरअंदाज न करें। 

मिथुन :मिथुन राशि के जातक आज काफी जिज्ञासु और इंट्यूटिव मूड में रहेंगे। बुधदेव की अनुकूल स्थिति से आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की रहेगी, जिससे मीटिंग्स और डील्स में सफलता मिलेगी। आपकी मैच्योरिटी आज सबका दिल जीत लेगी। हालांकि, ओवरथिंकिंग आपकी शांति छीन सकते हैं। अनजाने में बोले गए शब्द दूसरों को चुभ सकते हैं, इसलिए बोलने से पहले सोचें। करियर में नेटवर्किंग और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

कर्क :कर्क राशि वालों का व्यक्तित्व आज काफी अट्रैक्टिव और मैग्नेटिक रहने वाला है। चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। सुबह का समय खुद के बारे में सोचने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी सहानुभूति और दूसरों को समझने की शक्ति टीम वर्क में आपको लोकप्रिय बनाएगी। नेगेटिव साइड पर देखें तो आज आप दूसरों की बातों को बहुत जल्दी दिल पर ले सकते हैं; स्वयं पर संदेह न करें। 

सिंह :सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल है, आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह भारी पड़ेंगे। आपकी डिसीजन लेने की ताकत और आत्मविश्वास आज सबको हैरान कर देगा। चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से आपका व्यक्तिगत आकर्षण बढ़ेगा। हालांकि, अहंकार या दूसरों से बहुत अधिक प्रशंसा की उम्मीद करना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। करियर में आपके बॉस और अधिकारी आपके काम को बारीकी से देख रहे हैं, इसलिए नेतृत्व संभालने के लिए तैयार रहें। 

कन्या:कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और बारीकी से काम करने का है। बुध की कृपा से आपका मेथडिकल एप्रोच बड़े प्रोजेक्ट्स को आसान बना देगा। आपकी सलाह को काफी वैल्यू दी जाएगी। हालांकि, परफेक्शन की चाह में दूसरों की गलतियां निकालने से बचें, इससे अनावश्यक दूरी बन सकती है। खुद की आलोचना करना भी बंद करें। करियर में आपकी एफिशिएंसी से सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा।

तुला:तुला राशि वालों का मन आज घर की सुख-सुविधाएं बढ़ाने और रिश्तों में संतुलन लाने में लगेगा। आपकी विनम्रता टूटे हुए पारिवारिक रिश्तों को फिर से जोड़ने का काम करेगी। करियर में सुबह की शुरुआत काफी प्रोग्रेसिव रहेगी, खासकर बातचीत और कूटनीति से जुड़ी डील्स में। हालांकि, फैसला न ले पाने की स्थिति से बचें और दूसरों की राय पर ज्यादा निर्भर न रहें। करियर में आज आप एक सफल मीडिएटर साबित हो सकते हैं।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि वाले आज खुद को बहुत निडर और साहसी महसूस करेंगे। मंगल का उच्च का होना आपको एक रणनीतिक बढ़त देगा, जिससे आप अपने कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ देंगे। आपकी बातचीत करने का स्टाइल पावरफुल रहेगा। नकारात्मक पक्ष देखें तो भाई-बहनों से विवाद की संभावना है या आप बहुत ज्यादा इंटेंस महसूस कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और रिसर्च क्षेत्र वालों के लिए आज का दिन गेम-चेंजर साबित होगा।

धनु:धनु राशि के जातकों के लिए आज पुरानी समस्याओं को सुलझाने और लक्ष्यों पर फोकस करने का दिन है। वक्री गुरु के बावजूद आप अपनी मैच्योरिटी से स्थिति को संभाल लेंगे। हालांकि, मन में थोड़ी बेचैनी या काम में देरी से झुंझलाहट हो सकती है। कड़वी वाणी से बचें। करियर में आपकी ईमानदारी और अनुभव की बहुत मांग रहेगी, जिससे उन्नति के रास्ते खुलेंगे। फाइनेंस के मामले में आज भविष्य के लिए कोई ठोस योजना बनाएं, पुराने निवेश का रिव्यू करें।

मकर:मकर राशि वाले आज एक बहुत ही ‘पावरफुल’ फेज में हैं। शनिदेव की कृपा और उच्च के मंगल का लग्न पर प्रभाव आपको सफलता के नए मुकाम पर ले जाएगा। आप जो ठान लेंगे, उसे पूरा करेंगे। हालांकि, काम का प्रेशर आपको जिद्दी या लोगो को इमोशनली दूर कर सकता है। अपनों को समय देना न भूलें। करियर में आज आप कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं या किसी टीम को लीड करेंगे। अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी।

कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचार और क्रिएटिविटी से भरा है। आप लीक से हटकर सोचेंगे, जिससे बिजनेस में फायदा होगा। शनि की साढ़ेसाती के बीच आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नेगेटिव साइड पर आप थोड़े इमोशनली डिटैच महसूस कर सकते हैं या तर्कों में उलझ सकते हैं। करियर में रिसर्च और भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। फाइनेंस की बात करें तो पुराने रुके हुए पेमेंट मिलने की उम्मीद है, पर सट्टेबाजी से दूर रहें। 

मीन:मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति और आत्मिक शांति का है। आपकी इन्टूशन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी, जिससे आप आने वाले मौकों को पहचान लेंगे। सुबह का समय कलात्मक कार्यों के लिए बहुत लकी है। हालांकि, दूसरों की नेगेटिविटी या समस्याओं का बोझ खुद पर न लें, वरना रात को मानसिक थकान हो सकती है। करियर में टेक्नोलॉजी और समाज सेवा से जुड़े लोगों की उन्नति होगी, बस अपने वर्कफ्लो में थोड़ा डिसिप्लिन लाएं। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button