22 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

सिद्धार्थनगर: महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, नहीं हुई कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। डुमरियागंज थाने में एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुँची है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर के प्राचीन मंदिर में चोरों ने दान पेटी को बनाया निशाना, उड़ाई नकदी

डुमरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली राजकुमारी ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनकी दो बेटियाँ अचानक लापता हो गई थीं। इसकी शिकायत उन्होंने डुमरियागंज थाने में दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने शुरू में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर मोबाइल सर्विलांस के जरिए बेटियों की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में एक बेटी गुजरात और दूसरी मुंबई में मिली।

महिला का आरोप है कि बेटियों की बरामदगी के नाम पर पुलिस टीम के साथ की गई लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पूरा खर्च उसी से करवाया गया। होटल, खाना-पीना और अन्य खर्च भी महिला से ही लिए गए। पीड़िता ने कहा कि यात्रा के दौरान डुमरियागंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य ने होटल में उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फँसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

जिन युवकों के साथ उसकी बेटियाँ मिली थीं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा महिला और उसकी बेटियों पर दबाव बनाकर गलत बयान दिलवाने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय में महिला और उसकी बड़ी बेटी का बयान दर्ज कराया गया। लेकिन अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #police

RELATED ARTICLE

close button