ऑटो डेस्क। भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख निर्माताओं में शामिल यामाहा की ओर से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Yamaha EC-06 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स
निर्माता की ओर से इस स्कूटर में इको, स्टैंडर्ड और पावर मोड, हाइड्रोलिक डैम्पर्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, यामाहा मोटर कनेक्ट आर, 24.5 लीटर बूट स्पेस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स को दिया गया है।
यामाहा की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 4 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी को चार्ज करने में आठ घंटे लगते हैं और सिंगल चार्ज में इसे 169 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 6.7 किलोवाट की पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस मोटर से स्कूटर को 79 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से चलाया जा सकता है।

रोजमर्रा के आवागमन के लिए डिज़ाइन की गई यह बाइक दक्षता और प्रदर्शन का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है, साथ ही प्रभावशाली रेंज और सहज फीचर्स भी देती है। यामाहा की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 1.67 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्कूटर की बैटरी पर निर्माता की ओर से तीन साल या 30 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। यामाहा इंडिया के चेयरमैन हाजिमे आओटा ने कहा कि ईसी-06 टिकाऊ शहरी गतिशीलता की दिशा में यामाहा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tag: #nextindiatimes #Yamaha #YamahaEC06




