स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेंस T20 WORLD CUP 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होने जा रही है। टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा और दुनिया की 20 टीमें इस छोटे लेकिन बेहद रोमांचक फॉर्मेट में खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आपको बताते हैं टी20 वर्ल्ड कप के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस मंच पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें-WPL में किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर, ये हैं सबसे यादगार पारियां
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। कोहली ने 2012 से 2024 के बीच 35 मैच खेले, जिसमें 33 पारियों में 1292 रन बनाए। कोहली ने 15 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 नाबाद रहा।
इस सूची में दूसरे नंबर पर भारत के ही रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले और 1220 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। जयवर्धने काफी समय तक श्रीलंका की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे।
वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 1013 रन बनाए हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 147 से ज्यादा का है, जो उन्हें टी20 क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में 984 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन का है। उनकी बल्लेबाजी ने कई बार ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है।
Tag: #nextindiatimes #T20WORLDCUP2026 #Cricket #Sports




