मेष: मेष राशि का स्वामी मंगल अब मकर राशि पर आ चुका है। चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं में वृद्धि होगी। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव पैदा हो सकता है। इस समय आपको रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी रखनी होगी।
वृषभ : आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में हैं। इस दौरान राहु कुंभ राशि का होकर दशम राज्य भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में जीविका के क्षेत्र में चल रहे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। इस दौरान आपको राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी विवाद से दूरी बनाकर रखना आपके हित में होगा। वहीं, विरोधी भी आपके परास्त होंगे।
मिथुन :आपकी राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। ऐसे में आपका मन शांत बना रहेगा। अष्टम भाव में बुध से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान किसी प्रकार का उपहार व सम्मान भी मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। हालांकि, ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं, मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।
कर्क : आपकी राशि का स्वामी चन्द्र द्वितीय भाव में आपके कोष में वृद्धि का संकेत दे रहा है। ऐसे में आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। इस दौरान धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्रबल संभावना है। हालांकि, किसी शारीरिक व मानसिक समस्या से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी और परीक्षा की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे।
सिंह : प्रथम भाव का चन्द्रमा और सप्तम घर में कुंभ राशि का राहु आपके प्रभाव और प्रताप को बढ़ाने वाले हैं। ऐसे में रोजी और रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। कोई रुका हुआ कार्य इस सहयोग से पूरा करने में सफल रहेंगे। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से भेंट संभव है।
कन्या: द्वादश भाव में चन्द्रमा के होने से शुभ व्यय में बढ़ोतरी होगी। इससे आपका मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको अपने खान-पान में संयम रखना होगा। इसके साथ ही अनावश्यक खर्चों को भी कंट्रोल करना होगा। विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी। रोजगार के मामले में भी दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
तुला: राशि स्वामी शुक्र-मकर राशि का होकर चतुर्थ भाव में हैं। इस दौरान एकादश भाव में चन्द्रमा के प्रभाव से राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको शासन और सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही कुछ लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखेंगे तो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक: राशि स्वामी मंगल के मकर राशि पर होने और तृतीय भाव में चन्द्रमा की उपस्थिति से पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार के वरिष्ठ लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। इसके अलावा शासन और सत्ता के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि, आपको थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना दिख रही है। फिलहाल अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
धनु:देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि पर और चन्द्रमा नवम प्रमुख त्रिकोण स्थान में चल रहे हैं। ऐसे में यह समय आपके लिए आर्थिक दिशा में सफलता दिलाने वाला रहेगा। वाणी की सौम्यता के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं, ससुराल पक्ष से लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। फिलहाल अपने खान-पान में संयम बरतें।
मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। पूर्व में किया हुआ काम आज आपको सम्मान और लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका दिन आज सकारात्मक और अनुकूल बीतेगा। आप कोई नया काम या नई योजना भी शुरू कर सकते हें। अधिकारी वर्ग से आपकी नजदीकी बढेगी और सहयोग पाएंगे। कोई लाभदायक सूचना भी आपको आज मिलने वाली है।
कुंभ :कुंभ राशि के जातकों के सप्तम भाव में सिंह राशि का चन्द्रमा मौजूद हैं। इसके फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार बढ़ने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से भी किसी तरह का लाभ मिल सकता है। हालांकि, झगड़े और विवाद से खुद को दूर रखें।
मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति पंचम भाव में विराजमान है। यह सुख और मित्र का भाव है। इसके शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। राजनीतिक सहयोग से भी आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। वाणी पर संयम रखने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




