नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा। कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें-Budget 2026: स्मार्टफोन और टैबलेट होंगे सस्ते, इन चीजों पर मिली छूट
इसके अलावा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने बजट में मेक-इन-इंडिया को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम एलान किए हैं। इसके चलते भारत में तैयार होने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

विदेश से मंगवाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स या गिफ्ट आइटम अब पहले से सस्ते पड़ सकते हैं। विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) को 5% या 20% से घटाकर फ्लैट 2% कर दिया गया है, वह भी बिना किसी लिमिट के।
क्या हुआ सस्ता?
लेदर
कपड़ा
सिंथेटिक फुटवियर
विदेशी यात्रा
कैंसर की 17 दवाएं
माइक्रोवेव ओवन
जूते
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
EV बैटरी
शुगर की दवाएं
चमड़े और कपड़े का निर्यात
बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस सीएनजी
विमानों का ईंधन
हालांकि स्कैप और खनिज महंगे हो जाएंगे। वहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का अनुमान है। बजट में एक तरफ जहां 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है तो वहीं शराब महंगी होने जा रही है। कुछ केमिकल्स जैसे पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड और कुछ उपभोक्ता सामानों पर पहले मिलने वाली कस्टम ड्यूटी छूट ख़त्म कर दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #NirmalaSitharaman #UnionBudget2026




