19 C
Lucknow
Wednesday, January 28, 2026

भगवान गणेश की कृपा से इन 5 राशियों को भाग्य दिलाएगा भरपूर लाभ, पढ़ें राशिफल

मेष:करियर और बिजनेस में आपको प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में भी धन लाभ की पूरी संभावना नजर आ रही है। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता। वहीं, लव लाइफ में पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ पाने वाला रहेग। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि आज जो भी काम करें उसे दिल लगाकर करें आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा। धन लाभ के लिए आज जुगाड़ की नीति अपना सकते हैं। स्वास्थ्य में मामूली विकार हो सकता है। दोस्तों और संबंधियों के साथ आज आप मौज मनोरंजन कर सकते हैं।

मिथुन :मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आपके कुछ जरूरी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपका भाग्‍य साथ देगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम को कहीं बाहर जाने से पहले वाहन का प्रयोग सोचकर करें वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क :आपके राशि स्वामी 11वें भाव में बैठकर उच्च के हैं। ऐसे में आपको आर्थिक तरक्की और करियर में सफलता प्राप्त होगी। कल का दिन आर्थिक लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय सुखद हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान पूर्व में किए गए निवेश भी आपको लाभ दिलाएंगे। 

सिंह : सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या:भाग्य भाव में चंद्रमा का संचार शुभ फलदायक रहेगा। कन्या से पंचम भाव में मकर राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसे में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़ा कार्य करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ से सहयोग मिेलगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनता दिख रहा है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 

तुला:तुला राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको कारोबार में विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। सावधान रहें और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आपको जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक :लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। करियर और बिजनेस से जुड़े प्रयासों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वहीं, आपकी लव लाइफ भी स्थिर दिखाई दे रही है। दोनों के बीच रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। इस दौरान लॉन्ग टर्म निवेश आपके लिए मुनाफा देने वाला साबित होगा।

धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।

मकर:मकर राशि के जातकों के पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। करियर और आय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगा। शेयर बाजार से भी लाभ मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही शिक्षा और संतान से जुड़े इस भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। 

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपका मन धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेगा। लेकिन दैनिक जीवन की व्यस्तता के कारण आज आपको अपना कुछ जरूरी काम टालना पड़ सकता है। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आप आप आज दान पुण्य के काम भी करेंगे। कार्य-व्यवसाय भी आज आपका अच्छा चलेगा।

मीन:आज का दिन मीन राशि राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन के प्रारंभ से ही सिरदर्द या मानसिक तनाव बना रह सकता है। सर्दी-जुकाम की शिकायत भी आज मीन राशि के जातकों को हो सकती है। वैसे आज कार्य करने का उत्साह बना रहेगा और आपको अपने काम में दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से भी मामले में उलझने से बचें।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button