20 C
Lucknow
Monday, January 26, 2026

मकर सहित इन राशियों को आज मिलेगी अपार धन-समृद्धि, देखें राशिफल

मेष:मेष राशि के जातकों को राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आज प्रथम प्रमुख केन्द्र तन लक्ष्मी भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि 09 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। रात 2 बजकर 30 मिनट पर चन्द्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:वृष राशि के जातकों का ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन :आज आपका दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लोगों का दिन काफी सृजनात्मक रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह :आज आपको करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:तुला राशि के लोगों के लिए दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत दिख रही है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:धनु राशि के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर :भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह किसी महान व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगी, जिससे परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

कुंभ:कुंभ राशि वालों को आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन:मीन राशि के लोगों का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button