मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आज आपको आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन इसके साथ ही साथ आपका खर्च भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। लेकिन साथी सहकर्मियों की मदद से आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कूटनीति और चतुराई का लाभ मिलेगा। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप कोई नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आपको दीर्घकालीन निवेश का भी आज लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करने वाले जातको को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में आज चंद्रमा का गोचर हो रहा है। आप चतुर बुद्धि और वाणी कुशलता से कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी मे आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। वैसे काम का दबाव आज सुबह से ही बना रहेगा। आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आपको आज शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रूप से फायदा होगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। जबकि चंद्रमा के साथ राहु भी युति बना रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना होगा। आपको आज कुछ नई चुनौतियों का भी सामना करना होगा। नौकरी में आज साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें और सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके करीबी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों मे आज कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्च का भी सामना करना होगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन होगी लेकिन अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन से आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपको पूर्व में किए गए किसी काम का भी फायदा मिलेगा। आपके सितारे आज वाहन और भौतिक सुख साधनों के मिलने का भी संकेत दे रहे हैं। नौकरी में बदलाव का विचार भी आज आपके मन में आ सकता है। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि फैसला अति उत्साह में न लें। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपनी बुद्धि को स्थिर रखना होगा, क्योंकि आज मानसिक द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में विरोधी और शत्रु आज सतर्क रहेंगे जिससे आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए आज सितारे यह भी कहते हें कि आप अपने खर्च पर आज संयम रखें, गैर जरूरी और अचानक आने वाले खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। लेकिन आज आपके लिए अच्छी बात यह भी है कि आप नई तकनीक और क्षमताओं का लाभ ले सकते हैं।
तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में हो रहा है जो आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। लेकिन अधिकारीगण आपसे कुछ बड़ी उम्मीद लगाए रहेंगे जिससे आपको तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन आज सुख साधनों पर आपको धन भी खर्च करना होगा। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज उन्नति का विशेष अवसर प्राप्त होगा। आप के लिए आज किराना और बिजली के काम में भी लाभ का संयोग बना है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज कुछ उलझन बाद बन जाने की संभावना दिखती है। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन आज क्रोध और खीज आपको नुकसान दे सकती है इसलिए आपको संयमित रहना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है जो आपके लिए मिलाजुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा के साथ राहु भी आज कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वैसे आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध और सूर्य की युति से लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि में बना बुधादित्य योग आपको सरकारी पक्ष से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपको दोस्तों और साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। अकाउंट से संबंधित काम में आपको कामयाबी मिलेगी, लोन के लिए प्रयास करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर होने से चंद्रमा और राहु की युति होगी। आपको आज नौकरी में चतुराई और अनुभव का फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों किसी की बातों में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। भावुकता और उलझन की वजह से भी आपको आज परेशानी हो सकती है।
मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको पूर्व में किए काम और अनुभव का लाभ मिलेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज उन्नति का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजली के उपकरण संबंधी काम में आपको फायदा मिलेगा। आज की अच्छी बात है कि आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज कोई अच्छी डील मिलन से आप बजट से बाहर जाकर धन खर्च करेंगे।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




