21.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी कौन? टॉप पर ये प्लेयर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेंस T20 World Cup 2024 में छक्कों की बरसात देखने को मिली। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने छोटे फॉर्मेट की असली झलक दिखाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस बार छक्के लगाने की लिस्ट में सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि कुछ नए और कम चर्चित खिलाड़ी भी रहे।

यह भी पढ़ें-साल 2025 में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन, नंबर-1 पर भारतीय

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर सभी को पीछे छोड़ दिया। पूरन ने 7 मैचों में 228 रन बनाए और इस दौरान 17 छक्के लगाए।

अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों में 281 रन बनाए और 16 छक्के लगाए। गुरबाज की बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि अफगानिस्तान अब सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि पावर हिटिंग में भी मजबूत टीम बन चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने 7 मैचों में 15 छक्के लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। हेड का स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर रहा, जो बताता है कि उन्होंने हर मैच में तेजी से रन बटोरे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में पीछे नहीं रहे। उन्होंने 8 मैचों में 257 रन बनाए और 15 छक्के लगाए। रोहित ने पारी की शुरुआत से ही आक्रमण का रास्ता अपनाया और भारत को तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान के तौर पर उनका यह रवैया टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।

इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम अमेरिका के आरोन जोन्स का रहा। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 14 छक्के लगाए और 162 रन बनाए। जोन्स की बल्लेबाजी ने यह दिखा दिया कि सहयोगी देश भी अब बड़े मंच पर असर छोड़ने लगे हैं।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2024 #Sports

RELATED ARTICLE

close button