29 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

इन जातकों के लिए विशेष है आज का दिन, जरूर पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि का स्वामी मकर राशि में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ :वृष राशि का स्वामी शुक्र मकर राशि में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से कर्क राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चन्द्रमा भी नवम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन :मिथुन राशि का स्वामी आयु भाव में सूर्य से तप्त और विकल है। इसके फल स्वरूप आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लम्बा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है।

सिंह :सिंह राशि का स्वामी सूर्य मकर राशि का होकर षष्ठम प्रमुख शत्रु भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:कन्या राशि के जातकों के पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। ऐसे में आपको सबका सम्मान करना होगा। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आयेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:तुला राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में शत्रु वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। चतुर्थ चन्द्रमा श्री और सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संध्या के समय किसी अपने के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें।

धनु:धनु राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से कर्क राशि अष्टम भाव में चल रहा है, चन्द्रमा भी आज द्वितीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर :मकर राशि का स्वामी शनि राशि से तृतीय घर में और चन्द्रमा भी प्रथम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ :कुंभ राशि का स्वामी शनि द्वितीय भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:मीन राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क राशि का होकर पंचम संतान भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button