27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

Kia Syros का नया HTK(EX) वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क। Kia India अपनी गाड़ियों के लाइनअप को पहले से ज्यादा मजबूत करने में लगी हुई है। अब कंपनी ने Kia Syros का नया HTK(EX) वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी के रूप में लेकर आया गया है। इसमें कई बेहतरीन और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-Maruti Nexa की कारों पर मिल रहा भारी डिस्‍काउंट, केवल इस तारीख तक है ऑफर

Kia ने नए HTK(EX) ट्रिम को स्टाइल के मामले में भी मजबूत बनाया है। इसमें कई ऐसे एक्सटीरियर एलिमेंट जोड़े गए हैं जो SUV के रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने का काम करेंगे। HTK(EX) वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने का काम करेंगे। इसमें कम्फर्ट और कंवीनियंस फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें 31.2 सेमी यानी 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा स्मार्ट और एंटरटेनिंग बनाता है। इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल्स और रियर पार्किंग कैमरा के साथ सेंसर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इंजन विकल्पों की बात करें तो इस कार में 1.0-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन को शामिल किया गया है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

इस ट्रिम में कंपनी ने 20 से ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स का स्टैंडर्ड सूट भी शामिल किया है, जिसमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, छह एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं।Kia Syros HTK(EX) वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में लेकर आया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये और डीजल इंजन की कीमत 10.64 लाख रुपये हैं। इस नए वेरिएंट के जुड़ने के बाद अब Kia Syros कुल 7 ट्रिम ऑप्शंस में मिल रही है।

Tag: #nextindiatimes #KiaIndia #KiaSyros

RELATED ARTICLE

close button