एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2001 में करण जौहर एक ऐसी फिल्म लेकर आए, जो दर्शकों के दिलों में घर-कर गई। करण जौहर की इस बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के गाने (song) बोले चूड़ियां को बनाने में ही करीब 3 करोड़ लग गए थे।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
निखिल आडवाणी ने इस बात का खुलासा किया कि, उन्होंने इस फिल्म में असिस्ट किया था। आजकल लोग स्प्रेडशीट पर बजट बनाते हैं और इसे फाइनल करने में ही करीब 2 महीने लग जाते हैं, लेकिन जब हमने यश जौहर को ‘कभी खुशी कभी गम’ की स्क्रिप्ट सुनाई, तो उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और मुझसे बजट पूछा। इसके बाद उन्होंने एक कागज दिया और कहा कि इस पर बजट लिखो। मैंने अंदाजे से 3 करोड़ रुपये उस कागज पर लिख दिया। ये बजट अप्रूव हो गया और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।

शूटिंग शुरू होते ही करण जौहर सेट पर बेहोश हो गए। इसके अलावा काजोल को लहंगे में भी परेशानी हो रही थी। वहीं फिल्म के सेट पर 200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट थे। ये सब करण चाहते थे क्योंकि वो यह चाह रहे थे कि गाने में सब कुछ ग्रैंड नजर आए।
निखिल ने बताया कि हमें यश जी ने बुलाया और बजट के बारे में पूछा और जब हमने बजट बताया कि 3 करोड़, तो उन्होंने वो पेपर ही फाड़ दिया और कहा कि जो सेट तुमने बनाया है, उस पर ही इससे ज्यादा खर्च हो चुका है। अब बनाओ तुम लोग फिल्म। हालांकि बाद में ये गाना भी ब्लॉकबस्टर हुआ और फिल्म भी सुपरहिट रही थी।
Tag: #nextindiatimes #song #Bollywood




