डेस्क। जब भी पैसे की ताकत की बात होती है, तो जहन में सबसे पहले अमेरिकी डॉलर की तस्वीर उभरती है। फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल ट्रेड तक, डॉलर हर जगह दिखाई देता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस डॉलर को दुनिया का सबसे ताकतवर माना जाता है, वह असल में वैल्यू के मामले में कई currency से पीछे है? कुछ ऐसी करेंसी हैं, जिनकी एक यूनिट की कीमत डॉलर से कहीं ज्यादा है, चलिए जानें।
यह भी पढ़ें-ये है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी, जानें किस नंबर पर है भारत का रुपया?
दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यू रखने वाली करेंसी कुवैती दीनार (KWD) है। कुवैत की आर्थिक मजबूती के पीछे उसके विशाल तेल भंडार और मजबूत वित्तीय नीतियां अहम भूमिका निभाती हैं। फिलहाल 1 कुवैती दीनार की कीमत लगभग 290.69 रुपये है। इस हिसाब से भारत के 30,000 रुपये करीब 103.20 कुवैती दीनार के बराबर होते हैं।

अमेरिकी डॉलर की तुलना में भी कुवैती दीनार काफी मजबूत है। 1 कुवैती दीनार लगभग 3.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। कुवैत के बाद बहरीन दिनार और ओमानी रियाल का नाम आता है। बहरीन दिनार की कीमत भारतीय रुपये में करीब 230 से ज्यादा है। यह मुद्रा अमेरिकी डॉलर से जुड़ी हुई है, जिससे इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता है। वहीं ओमानी रियाल की कीमत करीब 235 से 240 रुपये के आसपास रहती है।
जॉर्डनियन दिनार भी डॉलर से ज्यादा मजबूत माना जाता है। इसकी कीमत करीब 125 रुपये से ज्यादा है। जॉर्डन की अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी नहीं है लेकिन करेंसी को स्थिर रखने के लिए इसे डॉलर से जोड़कर रखा गया है। लंदन का ग्लोबल फाइनेंशियल हब होना पाउंड को मजबूती देता है। स्विस फ्रैंक को दुनिया की सबसे सुरक्षित करेंसी में गिना जाता है। इसकी कीमत करीब 110 रुपये से ज्यादा है।
Tag: #nextrindiatimes #currency #Dollar




