16 C
Lucknow
Sunday, January 11, 2026

2026 KTM 390 Duke हुई पेश, जानें इस बार इसमें क्या है नया?

ऑटो डेस्क। KTM ने 2026 390 Duke को ग्लोबल मार्केट्स में पेश कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी ने ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर किया है और इसके साथ एक नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। UK में 2026 KTM 390 Duke की शुरुआती कीमत 5,699 GBP रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 6.90 लाख रुपये के बराबर है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

2026 KTM 390 Duke को नए WP FCR4 फ्रंट ब्रेक कैलिपर के साथ अपडेट किया गया है। यह नया सेटअप राइडर को ज्यादा कॉन्फिडेंस देने के लिए तैयार किया गया है, जिससे बाइक की फुल परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर किया जा सके। यह कैलिपर हल्के लेकिन मजबूत मटीरियल से बना है। बिना ब्रेक पैड के इसका वजन करीब 740 ग्राम है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे हल्के कैलिपर्स में शामिल करता है।

हाई-स्ट्रेंथ अलॉय और स्पेशल प्रोसेस के जरिए इसे तैयार किया गया है, जिससे बेहतर स्टिफनेस मिलती है। 4-पिस्टन कॉन्फिगरेशन की वजह से बेहतर मॉड्यूलेशन और बिग-बाइक जैसा फीडबैक मिलता है। इसमें दिए गए एडवांस एयरफ्लो पैसेंजेस ब्रेकिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को तेजी से बाहर निकालते हैं, जिससे ब्रेक फेड की समस्या कम होती है।

इसके अलावा, इंटरनल सील्स की मदद से ब्रेक ड्रैग कम होता है, जिससे ब्रेक पैड की लाइफ बढ़ती है और फ्यूल एफिशिएंसी पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। 2026 KTM 390 Duke में बाकी मैकेनिकल हार्डवेयर पहले जैसा ही रखा गया है। बाइक में आगे 320 mm और पीछे 240 mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके फ्रंट में WP APEX 43 mm USD फोर्क्स (150 mm ट्रैवल) और रियर में WP APEX मोनोशॉक दिया गया है। बाइक में स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम और एल्युमिनियम कास्टेड रियर सब-फ्रेम दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #2026KTM390Duke #KTM

RELATED ARTICLE

close button