नई दिल्ली। अगले महीने देश का बजट पेश किया जाएगा। पिछले कई सालों से बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता रहा है। इस बार 1 फरवरी को रविवार का दिन पड़ रहा है। मगर संभावना जताई जा रही है कि रविवार होने के बावजूद एक फरवरी को ही बजट (Union Budget) पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-क्यों खास होता है देश का Budget और क्या होता है ये? समझें यहां
निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, जो उनके द्वारा पेश किया जाने वाला 9वां बजट होगा। वे अब तक 8 बजट पेश कर चुकी हैं, जिनमें दो अंतरिम बजट और 6 फुल बजट शामिल हैं। आइए जानते हैं कि भारत के इतिहास में किस वित्त मंत्री ने सबसे अधिक बार बजट पेश किया है।
मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 बजट पेश किए हैं। उनके बाद पी. चिदंबरम हैं, जिन्होंने 9 बजट पेश किए। 2025 में, निर्मला सीतारमण ने प्रणब मुखर्जी के 8 बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस बार का बजट पेश करने के बाद वे प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़कर पी. चिदंबरम की बराबरी कर लेंगी।

मोरारजी देसाई ने दो बार (1962 और 1967) और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार (2024) अंतरिम बजट पेश किया है। अंतरिम बजट किसी चुनावी साल में केंद्र सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक अस्थायी फाइनेंशियल प्लान होता है। इसका मकसद नई सरकार के सत्ता में आने तक ट्रांजिशन पीरियड के दौरान जरूरी सरकारी खर्चों के लिए संसद की मंजूरी हासिल करना होता है।अंतरिम बजट यह सुनिश्चित करता है कि सरकार बिना किसी रुकावट के काम करती रहे। इसमें बड़े पॉलिसी बदलाव या लंबे समय के सुधार शामिल नहीं होते, क्योंकि हो सकता है कि नई सरकार ऐसे फैसलों से सहमत न हो।
Tag: #nextindiatimes #UnionBudget2026 #NirmalaSitharaman




