24.9 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी T20 World Cup की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच पहले हुई सहमति के मुताबिक पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में न्यूट्रल जगह पर खेले जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश टीम ने टूर्नामेंट के लिए भारत ना आने का फैसला किया है। इस बीच आईये जानते हैं वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी करना आखिर कितना महंगा होता है?

यह भी पढ़ें-T20I में किसने जड़े सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप मैच की मेजबानी करना काफी ज्यादा महंगा होता है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई ने अनुमान लगाया था कि सिर्फ प्रति मैच ब्रॉडकास्टिंग वैल्यू ही लगभग 138.7 करोड़ थी। ब्रॉडकास्टिंग के अलावा मेजबान बॉर्ड स्टेडियम को अपग्रेड करने में भारी निवेश करता है।

2023 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी मानकों को पूरा करने के लिए 10 स्टेडियम में प्रति वैल्यू लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अब क्योंकि ज्यादातर खर्चे पूरे टूर्नामेंट के लिए किए जाते हैं इस वजह से किसी एक मैच की सटीक और अलग-अलग निकालना काफी मुश्किल होता है।

मेजबान बोर्ड मेहमान टीमों की यात्रा और रहने की जिम्मेदारी भी उठाता है। इसमें फाइव स्टार होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और प्रैक्टिस की सुविधाएं शामिल होती हैं। सिर्फ सुरक्षा के लिए खासकर वर्ल्ड कप मैचों के लिए केंद्र और राज्य एजेंसी के बीच तालमेल की जरूरत होती है। अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता है तो सबसे बड़ा नुकसान भारत या फिर बीसीसीआई को नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खुद बांग्लादेश को ही होगा। शेड्यूल किए गए मैच खेलने से मना करने पर बांग्लादेश को आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू शेयर और संभावित प्राइज मनी का नुकसान हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #BangladeshCricket

RELATED ARTICLE

close button