36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

इन लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है मूली, जरूर करें परहेज

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों का मौसम हो और खाने की थाली में मूली (Radish) न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाहे मूली के पराठे हों, सलाद हो या फिर अचार; भारतीय इसे बड़े चाव से खाते हैं। मूली को सेहत का खजाना माना जाता है क्योंकि यह पाचन को दुरुस्त करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए मूली फायदेमंद नहीं होती?

यह भी पढ़ें-सप्ताह में कितने दिन पीना चाहिए नारियल पानी? जानें यहां

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर कम रहता है, तो मूली आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। मूली में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर से सोडियम को कम करके ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करता है। हाई बीपी वालों के लिए तो यह वरदान है लेकिन जिनका बीपी पहले से ही लो है, उन्हें चक्कर आने या कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है।

थायराइड के मरीजों को कच्ची मूली खाने से बचना चाहिए। मूली में ‘गोइट्रोजेन’ नाम का एक तत्व होता है, जो थायराइड ग्रंथि के काम में रुकावट डाल सकता है। यह शरीर में आयोडीन के अवशोषण को रोक देता है, जिससे थायराइड की समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपको मूली खानी है तो इसे पकाकर खाएं, कच्ची बिल्कुल नहीं।

मूली को पचने में थोड़ा वक्त लगता है और यह पेट में गैस बनाने का काम करती है। अगर आपको गैस्ट्राइटिस, पेट में अल्सर या बार-बार गैस बनने की समस्या है, तो मूली से परहेज करें। खासकर रात के समय मूली खाने से पेट फूलने और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को पित्त की थैली में पथरी है, उन्हें मूली खाने से खास परहेज करना चाहिए। कई रिसर्च बताती हैं कि मूली के सेवन से पित्त का स्राव बढ़ जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Radish #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button