स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल दुनिया में देखा जाने वाला क्रिकेट का महासंग्राम है, लेकिन जब पड़ोसी देश बांग्लादेश ने अचानक आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का ऐलान किया है, तो क्रिकेट जगत में हलचल मची है। वजह बना एक खिलाड़ी, मुस्तफिजुर रहमान। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या इस फैसले से BCCI को बड़ा नुकसान होगा?
यह भी पढ़ें-जानें कहां-कहां से कमाई करता है BCCI, 1928 से अब तक कितना हुआ इजाफा?
इसके लिए पहले IPL की कमाई का ढांचा समझना जरूरी है। BCCI की आईपीएल से होने वाली कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा भारत से आता है। टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स, टाइटल स्पॉन्सर, टीम स्पॉन्सर और विज्ञापन- इन सभी में भारत का योगदान सबसे ज्यादा है। बांग्लादेश में भी आईपीएल की जबरदस्त लोकप्रियता है।
वहां बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस आईपीएल देखते हैं और कई भारतीय खिलाड़ी वहां भी घर-घर में पहचाने जाते हैं। इसी वजह से T Sports जैसे चैनलों ने 2027 तक आईपीएल के प्रसारण अधिकार खरीदे थे लेकिन मौजूदा हालात में यह फैसला ज्यादा भावनात्मक और राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है न कि आर्थिक मजबूरी के रूप में।

अगर BCCI के आर्थिक आंकड़ों को देखें तो तस्वीर काफी साफ हो जाती है। आईपीएल के 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स BCCI ने करीब 6.2 बिलियन डॉलर यानी लगभग 48,390 करोड़ रुपये में बेचे हैं। यह रकम पिछले मीडिया सौदों से करीब दोगुनी है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से आता है, जहां टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर आईपीएल की व्यूअरशिप सबसे ज्यादा है। अगर बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण पूरी तरह बंद भी हो जाता है, तो BCCI को सीधा आर्थिक नुकसान सीमित रहेगा। नुकसान करोड़ों में हो सकता है, लेकिन हजारों करोड़ की कमाई पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
Tag: #nextindiatimes #BCCI #MustafizurRahman




