18.2 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

कभी बैकग्राउंड डांसर थी ये एक्ट्रेस, डेब्यू करते ही दे दी 1000 करोड़ी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक एक्ट्रेस जिसने बॉलीवुड के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ी, स्पोर्ट्स से किनारा किया और बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आना और अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता है। इस एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही था।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

हम जिस अदाकारा की बात कर रहे हैं, वो हैं Deepika Padukone। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में जन्मीं एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण फेमस बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। वहीं उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रेवल एजेंट थीं। एक्ट्रेस जब एक साल की थीं, तभी बैंगलोर शिफ्ट हो गई थीं और यहीं से पढ़ाई की। दीपिका ने अपने स्कूल के दिनों में अपने पिता की तरह बैडमिंटन खेला और नेशनल लेवल तक अपना हुनर दिखाया।

मगर एक दौर आया, जब उन्हें लगा कि उन्हें फिल्मी दुनिया में जाना है और यहां से उनका ग्लैमर वर्ल्ड में सफर शुरू हुआ। उन्होंने पहले मॉडलिंग की, फिर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। उन्हें हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो ‘आप का सुरूर’ से पहचान मिली। साल 2006 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और उनकी पहली फिल्म कन्नड़ की ऐश्वर्या (Aishwarya Movie) थी।

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में पहचान साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से मिली। इस फिल्म में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और फिल्म में उनका डायलॉग ‘एक चुटकी सिंदूर’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। उनकी पहली ही फिल्म ने 148 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। साल 2023 और 2024 उनके लिए बहुत खास रहा था, क्योंकि इन दो सालों में उन्होंने तीन-तीन 1000 करोड़ी मूवीज दी थीं। साल 2023 में उन्होंने पठान में काम किया जिसने दुनियाभर में 1050.3 करोड़ कमाए थे।

Tag: #nextindiatimes #DeepikaPadukone #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button