22.8 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

अपनी IPL टीम KKR से कितना कमाते हैं शाहरुख खान, जानें क्यों मचा है बवाल

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आईपीएल टीम को लेकर एक विवाद हो गया है जिसकी वजह से शाहरुख सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। आईपीएल 2026 का हाल ही में ऑक्शन हुआ था, जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख विवाद का हिस्सा बन गए हैं। इसी बीच आपको बताते हैं कि शाहरुख केकेआर (KKR) से कितना कमाते हैं?

यह भी पढ़ें-ये बने IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी, अनसोल्ड की लिस्ट में 5 चौंकाने वाले नाम

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 2024 के बाद से एक बार फिर छा चुकी है। 2024 में टीम ने ट्रॉफी जीती थी। अब एक क्रिकेटर को लेकर शाहरुख की टीम सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें बायकॉट करने तक की मांग लोग करने लगे हैं। शाहरुख खान केकेआर से मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो इससे करोड़ों में कमा लेते हैं।

एक्टर खान टीम से हर साल 250-270 करोड़ कमा लेते हैं। वो इसमें से अपनी टीम पर 100 करोड़ खर्च करते हैं। वो टीम खरीदने से लेकर कई चीजों पर क्रिकेटर पर काफी खर्चा करते हैं। टीम पर पैसा खर्च करने के बाद शाहरुख के पास 150-170 करोड़ तक बचते हैं, जो उनमें और उनके पार्टनर में बंट जाते हैं। बता दें शाहरुख को केकेआर के लिए बीसीसीआई की ओर से टीवी टेलिकास्ट और स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई का कुछ शेयर मिलता है।

शाहरुख खान अपनी टीम केकेआर को लेकर विवाद का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है। जिसके बाद से कंट्रोवर्सी हो रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हुई लिंचिंग के बाद से ये विवाद बढ़ गया है। लोग शाहरुख खान और उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #KKR #ShahRukhKhan #IPL

RELATED ARTICLE

close button