14 C
Lucknow
Thursday, January 1, 2026

पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मिनटों में इस तरीके से लगाएं पता

डेस्क। अगर आपने 1 अक्टूबर, 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल करके अपना PAN कार्ड बनवाया है, तो आपको 31 दिसंबर, 2025 तक इसे आधार से लिंक करवाना होगा। जो पैन लिंक नहीं होंगे, वे 1 जनवरी, 2026 से काम करना बंद कर देंगे। क्या आपका पैन, आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। अगर आपको यह नहीं पता है तो कुछ ही सेकंड में कई तरीकों से इसका पता लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-फिर बढ़ी राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा, ये है नई तारीख

-आप लॉग इन करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
-अब आपको राइट साइड में Quick Links का सेक्शन मिलेगा।
-स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं। फिर “View Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें।
-यहां आपको अपना पैन और आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद View Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
-ऐसा करते ही आपको तीन मैसेज में से एक दिखेगा। ये मैसेज “Your PAN is already linked”, “Linking request sent to UIDAI ” और “PAN not linked” होंगे। अगर पहला मैसेज दिख रहा है तो आधार पैन से लिंक है। अगर दूसरा दिख रहा है तो आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को पहुंच गई है। अगर तीसरा मैसेज आए तो आपका पैन-आधार से लिंक नहीं है।

आप मैसेज के जरिए भी पैन-आधार लिंक का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में मैसेजिंग ऐप ओपन करना होगा। फिर UIDPAN (12-अंकों वाला आधार) (10-अंकों वाला PAN) लिखें। इसे 567678 या फिर 56161 पर भेज दें। आपको तुरंत SMS से कन्फर्मेशन मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेडलाइन तक आधार को पैन से लिंक करना बिल्कुल फ्री है। इसके बाद लोगों को 1000 रुपये देने होंगे। 

Tag: #nextindiatimes #PANCard #Aadhaar

RELATED ARTICLE

close button