32 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

कौन हैं प्रियंका गांधी की होनी वाली बहू? जानें कितने पढ़े हैं रेहान वाड्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा (Raihan Vadra) ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा के साथ सगाई कर ली है। दोनों परिवार के सहमति से यह विवाह होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका गांधी की होनी वाली बहू अवीवा बेग (Aviva Baig) कौन है? रेहान वाड्रा और अवीवा बेग क्या करते हैं, उन्होंने कहां से पढ़ाई की है?

यह भी पढ़ें-जब जारी हुआ था मुलायम सिंह यादव के एनकाउंटर का आदेश, खेत-खेत भागे थे दिल्ली

प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग क्रिएटिव फील्ड में काम करती हैं। अवीवा बेग का जन्म दिल्ली में ही हुआ है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही की है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अवीवा जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। अवीवा बेग को फोटोग्राफी और क्रिएटिव काम करने का शौक है। अवीवा को फोटोग्राफी का गहरा शौक है और कैमरे के जरिये वह अपनी लाइफस्टाइल और जिंदगी से जुड़े पलों को दुनिया के साथ शेयर करती हैं।

रेहान भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और इसी से जुड़ा काम भी करते हैं। रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। रेहान की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। इसके बाद पढ़ाई के लिए वो देहरादून चले गए। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में आगे की पढ़ाई पूरी की। गर्लफ्रेंड अविवा बेग की तरह उन्हें भी फोटोग्राफी का शौक है। रेहान अपनी फोटोग्रॉफी का पैशन फॉलो कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग समय पर फोटो प्रदर्शनी लगाते रहते हैं।

रेहान का कहना है कि मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें फोटोग्राफी के लिए बचपन से ही प्रेरित किया है। उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का शौक था। वहीं, अब रेहान इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #RaihanVadra #PriyankaGandhi

RELATED ARTICLE

close button