टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo Pad 5 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। Oppo ने Flipkart के जरिए देश में नए टैबलेट के आने की जानकारी दी है। उम्मीद है कि ये टैबलेट Reno 15 सीरीज के साथ लॉन्च होगा। अक्टूबर में चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके Oppo Pad 5 के भारतीय वेरिएंट में 12.1इंच का डिस्प्ले और 10,050mAh की बैटरी होगी।
यह भी पढ़ें-सस्ते में मिल रहे iPhone 17 समेत Apple प्रोडक्ट्स, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर
चीन में ये Android टैबलेट MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ आया था और 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज के लिए Flipkart की माइक्रोसाइट पर एक लैंडिंग पेज ने Oppo Pad 5 के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की है। टैबलेट पेज के बॉटम में ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में लिस्टेड है, लेकिन इन शेड्स के आधिकारिक मार्केटिंग नाम अभी पता नहीं चले हैं। इसे स्टायलस सपोर्ट के साथ दिखाया गया है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo Pad 5 के भारतीय वेरिएंट में 10,050mAh की बैटरी होगी, जो चीनी वर्जन में इस्तेमाल की गई 10,420mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है। ये टैबलेट Oppo Reno 15 सीरीज के साथ लॉन्च होने की संभावना है, हालांकि अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।
Oppo Pad 5 के चीनी वेरिएंट की कीमत 8GB + 128GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए CNY 2,599 (लगभग 32,000 रुपये) है। 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के लिए कीमत CNY 3,599 (लगभग 44,000 रुपये) तक जाती है। येह चीन में गैलेक्सी सिल्वर, स्पेस ग्रे, गैलेक्सी सिल्वर सॉफ्ट लाइट एडिशन और लकी पर्पल सॉफ्ट लाइट एडिशन (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) में पेश किया गया है। ये 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Tag: #nextindiatimes #OppoPad5 #Technology




