20 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

इस दिन लांच होगी New Renault Duster, लेटेस्ट फीचर्स से होगी लैस

ऑटो डेस्क। Renault Duster भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का एक ऐसा नाम है, जिसने मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की नींव रखी। साल 2012 में लॉन्च हुई पहली जनरेशन Duster ने न सिर्फ Renault को पहचान दिलाई, बल्कि Creta, Seltos और Grand Vitara जैसी कई पॉपुलर SUVs के लिए रास्ता भी बनाया। अब Renault ने घोषणा कर दी है कि New Renault Duster भारत में Republic Day 2026 पर लॉन्च होगी।

यह भी पढ़ें-धांसू लुक और कमाल के फीचर्स के साथ Mahindra Thar facelift लॉन्च

नई Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा रग्ड और मॉडर्न होगा। इंटरनेशनल मॉडल के मुताबिक इसके डायमेंशंस लगभग 4.3 मीटर लंबाई, 1.8 मीटर चौड़ाई और 1.6 मीटर ऊंचाई के हैं, जबकि व्हीलबेस 2.6 मीटर का है। SUV के फ्रंट में स्लीक LED हेडलैम्प्स, ग्रिल पर फैला हुआ Renault ब्रांडिंग और भारी-भरकम क्लैडिंग देखने को मिलती है। चौड़े एयर डैम्स, सर्कुलर फॉग लैम्प्स और बोनट पर स्कल्प्टेड लाइन्स इसे एक एग्रेसिव लुक देते हैं।

साइड प्रोफाइल में पिछली जनरेशन Duster की झलक मिलती है। मस्क्युलर फेंडर्स, व्हील आर्च और डोर्स पर क्लैडिंग, साथ ही डायमंड-कट अलॉय व्हील्स SUV के स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर को उभारते हैं। रियर की बात करें तो बॉक्सी डिजाइन, C-शेप LED टेललैम्प्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और ड्यूल-टोन रियर बंपर इसे प्रीमियम और मजबूत अपील देते हैं। फंक्शनल रूफ रेल्स भी इसमें मौजूद होंगी।

फीचर्स की बात करें तो 2026 Renault Duster काफी लोडेड हो सकती है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, Arkamys 3D साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स हो सकते हैं। Duster भारत में ADAS टेक्नोलॉजी पाने वाली पहली Renault कार हो सकती है, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाएगी। इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो इंटरनेशनल मार्केट में 156hp की पावर देता है।

Tag: #nextindiatimes #RenaultDuster #Automobile

RELATED ARTICLE

close button