ऑटो डेस्क। भारत में भले ही हैचबैक, सेडान और MPV जैसे सेगमेंट मोजूद है, लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस, रोड प्रेजेंस, स्पेस और सेफ्टी की वजह से SUVs को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें-इसी साल लांच होगी Mahindra Thar, थार रॉक्स वाले मिलेंगे फीचर्स
XUV500 से शुरू होकर XUV700 तक का सफर तय करने के बाद, महिंद्रा अब अपनी फ्लैगशिप SUV को Mahindra XUV7XO नाम देने जा रही है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन और बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, जो पहली बार महिंद्रा की किसी SUV में देखने को मिलेगा।
दूसरी जनरेशन Kia Seltos को पहले ही अनवील किया जा चुका है। इसे भारत में 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई Seltos अब सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बन गई है।
Maruti Suzuki eVitara को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा है।

Tata Motors की नई 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन अब Harrier और Safari में भी मिलेगा। इन दोनों SUVs में नया Accomplished Ultra टॉप वेरिएंट भी पेश किया गया है। गाड़ियों को अनवील किया जा चुका है।
रेनो डस्टर को 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले इसके टीजर जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। इसे पहले के मुकाबले नए डिजाइन से लेकर प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Nissan Tekton की लॉन्च तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने यह कंफर्म जरूर कर दिया है कि इसे साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV7XO #Automobile




