ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Thar को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के 2026 वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
यह भी पढ़ें-लांच हुई नई MG Hector, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और हाईटेक सेफ्टी
महिंद्रा की ओर से जल्द ही थार के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसकी यूनिट को देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके फ्रंट को Mahindra Thar Roxx की तरह किया जा सकता है।

फेसलिफ्ट वर्जन में भी थार रॉक्स की तरह ही गोल एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट वर्जन में कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जिसमें Level-2 ADAS, नया इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके पहले सितंंबर में अपडेट के साथ ही इसमें कई और बदलाव किए गए थे, जिसमें 10.25 इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ स्पीकर, रियर एसी वेंट, वायरलैस चार्जिंग, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट शामिल किए गए थे।
एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इस एसूयवी में मौजूदा इंजन के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। महिंद्रा की ओर से अभी इसके फेसलिफ्ट के लॉन्च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2026 Mahindra Thar के फेसलिफ्ट को भारत में 2026 के शुरू में पेश किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #2026MahindraTharFacelift #Mahindra




