मेष: मेष राशि के लिए आज का दिन सफलता की इबारत लिखने वाला होगा। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जो जातक होटल और किराना के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ :वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज पिता और पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वस्त्र और आभूषण के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आप आज सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। किसी सामाजिक काम में भाग लेने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगो। आपको रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी।
मिथुन : मिथुन राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको अनावश्यक ही तनाव मिल सकता है। लेकिन आपको अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए, विरोधी अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से आपको लाभ दिलाएगा। आपको आज मित्रों से भी पूरा सहयोग मिलगा।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। लंबे समय से आपका जो काम अटक रहा था वह आज भाई और वरिष्ठजनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे, टारगेट के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। कारोबार में आज कमाई से कर्क राशि के जातकों का मन आनंदित होगा।
सिंह :सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज अपने कई अटके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी। जो लोग वाहन और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में आज सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई मित्र आज आपकी मदद भी करेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी बुध आज आपकी राशि से तीसरे भाव में बैठकर आपके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। आपको आज अपने साहसिक कार्य और प्रयास से फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के लोगों से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सितारे बता रहे हैं कि कन्या राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको शिक्षण कार्य मे भी आज फायदा मिलेगा।
तुला: तुला राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता और रुचि बनी रहेगी। आप अपने शौक और मनोरंजन पर भी आज धन खर्च कर सकते है। किराना और वस्त्रो के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में आपका आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको को लिए लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। राशि में विराजमान बुध आपको बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाएंगे। आप आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बहनों से आपको आज विशेष रूप से सहयोग मिल पाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा।
धनु: आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। भूमि मकान में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नौकरी कारोबार में आज आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। सितारे बता रहे हैं कि आज धनु राशि के जातक नौकरी करोबार के साथ ही घर के महत्वपूर्ण कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करेंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, कोई पुरानी बीमारी है तो परहेज में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।
मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। दिन के पहले भाग में आप सुस्ती भी महसूस करेंगेो। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपसे सक्रियता की मांग करेगा। आपको आज लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कामकाज में आज आपको कुछ उलझन और परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। धर्म कर्में रुचि लेने से आज का दिन आपका अनुकूल बनेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में और विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ :कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अधिक प्रयास करना होगा, कुछ अटके हुए काम को भी पूरा करना होगा। घर परिवार के मामले में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। सामाजिक काम में आज आपकी रुचि रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।
मीन: दिन का आरंभ सुस्त रहेगा लेकिन कुल मिलाकर दिन आपका सकारात्मक बीतेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा लेकिन जिन जातकों को हाल फिलहाल में शल्य चिकित्सा से गुजरना पड़ा है उनको अपना ध्यान रखना होगा। कामकाज आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। कारोबार में लाभ का संयोग बना रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आज फायदा होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जातकों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




