13 C
Lucknow
Sunday, December 21, 2025

चार्ली चैपलिन की पोती है ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की विलेन, हैं इस फाउंडेशन की ट्रस्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में धमाकेदार शुरुआत कर चुकी है। ‘Avatar 3’ ने सिर्फ दो दिनों में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के भारत कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवरसीज मार्केट यानी कि सिर्फ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर में इस मूवी ने एक दिन में 400 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें-सांप के स्‍पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर

इस फिल्म में विलेन ‘वरंग’ का किरदार निभाया है ऊना चैपलिन ने। वरंग को सिर्फ एंटी कैरक्टर की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसी नैचुरल ताकत के रूप में पेश किया गया है जो अपनी ऊर्जा से कहानी को दिशा देती है। वरंग इस साल के सबसे चर्चित किरदारों में तेजी से उभर रही है। आपको बता दें ऊना महान कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की पोती हैं। चार्ली चैपलिन रिश्ते में ऊना के नाना लगते हैं।

39 साल की ऊना का जन्म मेड्रिड (स्पेन) में हुआ था और साल 2008 में फिल्म इनकंसीवेबल से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। ऊना टीवी में साल 2007 में शो स्पूक्स से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। वह टीवी शो गेम ऑफ थ्रॉन्स (2012-13) से भी जानी जाती हैं। बता दें ऊना अवतार: फायर एंड ऐश के साथ-साथ अवतार 4 में विलेन वरंग के रोल में दिखेंगी।

ऊना के पिता पेट्रीसियो कैस्टिला हैं, जो एक सिनेमैटोग्राफर हैं। उना की मां का नाम गैराल्डाइन ली चैपलिन हैं, जोकि एक अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। ऊना चैपलिन ने अभी तक शादी नहीं रचाई है और वह बोआ फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसमें बिगड़े हुए पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्जीवित करने और जैव विविधता की रक्षा के लिए स्वदेशी समुदायों के साथ काम किया जाता है।

Tag: #nextindiatimes #OonaChaplin #AvatarFireandAsh

RELATED ARTICLE

close button