21 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

अब तक कितने देशों का दौरा कर चुके हैं PM मोदी, सबसे लंबी रही थी ये यात्रा

नई दिल्ली। PM Modi का कार्यकाल सिर्फ देश के भीतर बदलावों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर नए आत्मविश्वास के साथ पेश करने की कहानी भी बना। 2014 से अब तक उनके विदेश दौरों की संख्या और असर दोनों लगातार बढ़े हैं। ये यात्राएं महज औपचारिकता नहीं रहीं, बल्कि रणनीति, व्यापार, सुरक्षा और भारत की सॉफ्ट पावर को मजबूत करने का जरिया बनीं।

यह भी पढ़ें-कितने प्रकार के होते हैं ‘संसद सत्र’, जानें क्या होती है सेशन बुलाने की प्रक्रिया

सरकार बनने के पहले ही साल 2014 में पीएम मोदी ने भूटान, नेपाल, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के दौरे किये। 2015 में श्रीलंका, सेशेल्स, मॉरीशस से लेकर यूएई, सऊदी अरब और ईरान तक पीएम मोदी पहुँचे। खाड़ी देशों से रिश्तों में ऊर्जा, निवेश और भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे केंद्र में रहे। यह वही दौर था जब भारत-खाड़ी संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे। 2016 में अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के प्रमुख देशों के दौरे हुए।

2017 में इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा के साथ जर्मनी और फ्रांस का दौरा उन्होंने किया। 2018 में सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे देशों के साथ रिश्ते मजबूत हुए। 2019 में दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान के दौरे हुए। 2020-2021 में वैक्सीन डिप्लोमेसी के जरिए भारत ने दर्जनों देशों को मदद भेजी।

2022–2024 में उनके यूरोप, खाड़ी और एशिया के दौरे जारी रहे। इस तरह से 2014 से 2024 तक पीएम मोदी 70 से ज्यादा देशों का दौरा कर चुके हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया सबसे व्यापक वैश्विक संपर्क माना जाता है। साल 2025 की शुरुआत में ही मोदी ने फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा किया। 2025 के अंतिम दौर में वह इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर हैं।

Tag: #nextindiatimes #PMModi #Ethiopia #Oman

RELATED ARTICLE

close button