22.8 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

हार्ट और इम्युनिटी के लिए वरदान है यह काला फल, 700 रु. प्रति पीस है कीमत

लाइफस्टाइल डेस्क। Apple को हमेशा से ही एक हेल्दी ऑप्शन माना गया है। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से डॉक्टर भी इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले सेब लाल और हरे रंग के नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की एक किस्म ऐसी भी है, जिसका रंग लगभग काला नजर आता है।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

यह सेब की एक दुर्लभ किस्म है, जो आपको अपने स्थानीय बाजार में नहीं मिलेगी। असमान्य परिस्थितियों में बेहद दूर इलाकों में उगाया जाने वाला ब्लैक डायमंड सेब सामान्य सेबों से बिल्कुल अलग है। ब्लैक डायमंड सेब हुआनिउ किस्म का एक सेब है। इसकी खेती विशेष रूप से तिब्बत के न्यिंगची इलाके में 3,500 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर की जाती है।

तेज यूवी किरणों और तापमान में अचानक होने वाले बदलावों के कारण इसकी त्वचा बैंगनी-काली होती है, हालांकि अंदर का गूदा जूसी और सफेद होता है। इन सेबों की कीमत लगभग 500 रुपये है और यह 700 रुपये प्रति पीस तक जा सकती है, जिससे यह दुनिया के सबसे महंगे सेबों में से एक बन जाता है। इन सेबों का गहरा बैंगनी-काला रंग एंथोसायनिन के कारण होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

ब्लैक डायमंड सेब फाइबर से भरपूर होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए आवश्यक है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से बचाता है। इन सेबों को पसंद करने का एक और कारण इम्युनिटी बढ़ाने में इनकी भूमिका है। विटामिन-सी और पौधों से मिले पोषक तत्वों से भरपूर, ये सेब आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन-सी स्किन को हेल्दी बनाने और तेजी से घाव भरने में भी मदद करता है।

Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #BlackDiamondApple

RELATED ARTICLE

close button