टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च हो चुका है। लेनोवो ने इस टैबलेट को भारत में 8GB और 12GB रैम के दो ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में इस टैब को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब यह टैबलेट इंडियन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें-थिएटर वाला लेना है मजा तो खरीदें ये स्मार्ट टीवी, लिस्ट में हैं शानदार ऑप्शंस
Lenovo Idea Tab Plus का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 27999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसका दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 30,999 रुपये है। 12GB रैम वाले मॉडल ओनली वाई-फाई के साथ भी आता है, जिसकी कीमत भी 27999 रुपये है। तीनों मॉडल के साथ कंपनी बॉक्स में Tab Pen स्टायलस भी दे रही है।
इस टैब में 12.1-इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2.5K और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। लेनोवो के इस टैब में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB तक की रैम और 256GB तकी की स्टोरेज के साथ आता है। यह टैब एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

Lenovo Idea Tab Plus में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lenovo Idea Tab Plus में 10,200mAh की बैटरी दी गई है। यह टैब 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें Lenovo NotePad, Circle to Search, Gemini जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेनोवो के इस टैब का Wi-Fi-ओनली वेरिएंट 802.11 a/b/g/n/ac Wi-Fi स्टेंडर्ड सपोर्ट करता है।
Tag: #nextindiatimes #LenovoIdeaTabPlus #Technology #Lenovo




