16 C
Lucknow
Sunday, December 21, 2025

महिलाओं के लिए ‘सुपरफूड’ है खजूर, रोज सिर्फ 2-3 खजूर खाने से मिलेंगे ये फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी के मौसम में खजूर (Dates) खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह महिलाओं के लिए और भी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। रोजाना 2-3 खजूर खाने से महिलाओं की सेहत में काफी सुधार आ सकते हैं। आइए जानें रोज खजूर खाने से महिलाओं की सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-दूध के साथ केला खाने से होगा फायदा ही फायदा

महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों का कमजोर होने का खतरा पुरुषों की तुलना में ज्यादा होता है। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन-के जैसे तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। रोजाना खजूर खाने से हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखने में मदद मिलती है। खजूर फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

महिलाएं अक्सर घर, परिवार और काम की जिम्मेदारियों के बीच थकान महसूस करती हैं। खजूर नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज, ग्लूकोज) से भरपूर होता है, जो तुरंत एनर्जी रिलीज करता है। आयरन की भरपूर मात्रा शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनीमिया से बचाती है, जो महिलाओं में एक आम समस्या है।

खजूर में मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-डी त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही, आयरन और विटामिन-बी बालों के झड़ने की समस्या कम करके उन्हें मजबूत और चमकदार बनाते हैं। रोजाना 2-4 खजूर खाना काफी होता है। इसे सुबह नाश्ते में दूध के साथ या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों और प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर से पूछकर ही इसे डाइट में शामिल करना चाहिए। 

Tag: #nextindiatimes #Dates #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button