16.1 C
Lucknow
Tuesday, March 3, 2026

गूगल ट्रेंड्स में इस भारतीय खिलाड़ी का दबदबा, पाकिस्तान में मची धूम

नई दिल्ली। भारत के अभिषेक शर्मा ने 2025 में ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते थे। वह सिर्फ भारतीय क्रिकेट फैंस की पसंद नहीं बने बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी लोकप्रियता ने बाबर आजम तक को पीछे छोड़ दिया। गूगल सर्च ट्रेंड्स 2025 (Google Trends) में यह साफ हो गया कि पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस ने सबसे ज्यादा जिस एथलीट को सर्च किया, वह कोई पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारत का ये बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज था।

यह भी पढ़ें-एक मैच के लिए विराट कोहली को मिलती है कितनी फीस, जानें यहां

अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह बनी 2025 एशिया कप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ दो शानदार पारियों ने पड़ोसी देश की जनता को भी हैरान कर दिया। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 गेंद में 31 रन जड़कर टीम को दमदार शुरुआत दी।

सुपर-फोर मुकाबले में उन्होंने 39 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय कैंप में नई उम्मीद जगाई। हालांकि फाइनल में उन्हें फहीम अशरफ ने जल्दी आउट कर दिया था। उसके बाद भी अभिषेक का असर पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक दिखा और भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही। अभिषेक पाकिस्तान में नंबर 1 सर्च्ड एथलीट बने हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी इस रेस में पीछे रह गए, जो फैंस के बीच अभिषेक की जबरदस्त फॉलोइंग को दिखाता है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी अभिषेक शर्मा 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-3 लोगों में शामिल रहे। इस सूची में क्रिकेटर ही छाए रहे हैं। भारत में 2025 के ‘ओवरऑल’ टॉप सर्चेस में भी IPL सबसे ऊपर रहा है। स्पोर्ट्स कैटेगरी में पांच में से चार टूर्नामेंट क्रिकेट से जुड़े थे जबकि प्रो कबड्डी लीग पांचवें स्थान पर रही।

Tag: #nextindiatimes #GoogleTrends2025 #AbhishekSharma

RELATED ARTICLE

close button