16 C
Lucknow
Monday, December 8, 2025

नए साल पर लॉन्च होगी Mahindra की धांसू कार, टीजर हुआ जारी

ऑटो डेस्क। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से पहली बार इस एसयूवी के लॉन्‍च की जानकारी सार्वजनिक की गई है। सोशल मीडिया पर जारी टीजर में क्‍या जानकारी दी गई है, चलिए बताते हैं।

यह भी पढ़ें-टेस्टिंग के दौरान दिखी Kia Seltos की नई जेनरेशन, दिखे ये कमाल के बदलाव

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की जानकारी दी गई है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर Mahindra XUV 7XO का पहला वीडियो टीजर भी जारी किया गया है। जिससे यह तय हो गया है कि निर्माता जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर 7XO को लॉन्‍च करेगी। यह एसयूवी महिंद्रा की मौजूदा XUV 700 का अपडेट वर्जन होगा।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए 14 सेकेंंड के टीजर में एसयूवी के डिजाइन की झलक दी गई है। जिसके मुताबिक एसयूवी में एल शेप एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, एल शेप एलईडी टेल लाइट को दिया जाएगा। निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, हरमन ऑडियो सिस्‍टम, ट्रिपल स्‍क्रीन सेटअप, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।

निर्माता की ओर से Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं। इसे भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV7XO #Mahindra

RELATED ARTICLE

close button