23 C
Lucknow
Tuesday, November 25, 2025

सर्दियों में रोज खाएं रात भर भीगे अखरोट, मिलेंगे कमाल के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपको मालूम है कि walnuts सिर्फ दिमाग को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को चमत्कारी फायदे देने की ताकत रखता है? जी हां, रात भर भीगी हुई इसकी गिरी आपकी रोजाना की सेहत का सुपरचार्ज बटन बन सकती है। अखरोट को भिगोने से उनके अंदर मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है। यह एसिड पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह से घुलने से रोकता है।

यह भी पढ़ें-खाली पेट नीम के 4 पत्ते चबाने से होते हैं कमाल के फायदे

जब आप अखरोट भिगोते हैं, तो शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स को अवशोषित करना आसान हो जाता है। रोजाना सुबह दो भीगे हुए अखरोट खाने से आपको 7 अद्भुत फायदे मिलने लगेंगे। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। रोजाना भीगे अखरोट खाने से आपकी याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता बढ़ती है। यह विद्यार्थियों और उम्रदराज लोगों दोनों के लिए एक वरदान है।

भीगे हुए अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। भीगने के बाद ये आसानी से पच जाते हैं, जिससे पेट हल्का और साफ महसूस होता है। अखरोट में गुड फैट पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में सहायक है।

अखरोट एक प्राकृतिक हार्मोन, मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में मदद करता है। यह हार्मोन हमारी नींद को नियंत्रित करता है। अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है, तो भीगे अखरोट खाने से तनाव कम होता है और आपको गहरी और आरामदायक नींद आने लगती है। रात को सोने से पहले 2 से 4 अखरोट की गिरी लें और उन्हें एक कटोरी पानी में भिगो दें। अगली सुबह, खाली पेट इन्हें चबा-चबाकर खाएं।

Tag: #nextindiatimes #walnuts #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button