24.6 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

Mini Countryman SE All4 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत

ऑटो डेस्क। Mini ने भारत में अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 लॉन्च कर दी है। यह कार JCW-थीम वाले स्पोर्टी ट्रिम में आती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66.90 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने बुकिंग्स शुरू कर दी हैं और डिलीवरी भी तुरंत शुरू होगी।

यह भी पढ़ें-छोटी फैमिली के लिए बेहद किफायती है ये कार, फुल टैंक पर चलेगी 1200 किमी

नई Countryman SE All4 में 66.45kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो मिलकर 313hp की पावर और 494Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इसे भारत में बिकने वाली सबसे पावरफुल Mini बना देता है। यह SUV सिर्फ 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।

इसकी WLTP रेंज 440 किमी तक बताई गई है। 130kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 29 मिनट लगते हैं। 22kW AC चार्जर से फुल चार्ज होने में 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं। Mini Countryman SE All4 को JCW (John Cooper Works) थीम में पेश किया गया है, जिसमें कई ब्लैक-आउट डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। एक्सटीरियर में नया ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स, कंटूर्ड बोनट, फ्लश डोर हैंडल्स और Jet Black रूफ दी गई है। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और व्हील आर्च क्लैडिंग भी शामिल है।

इसमें स्पोर्टी JCW स्टीयरिंग और सीट्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 2D निटेड फैब्रिक लाइनिंग (रीसायकल्ड मटेरियल), एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके सेंटर कंसोल में Mini का नया राउंड OLED डिस्प्ले है, जिसमें वायरलेस फोन मिररिंग, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, TPMS और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #MiniCountrymanSEAll4 #automobile

RELATED ARTICLE

close button