14 C
Lucknow
Wednesday, December 3, 2025

सूर्य का होगा शनि नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मेष:मेष राशि के जातकों को आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह अवश्य कर लें। विवाह योग्य संतान है तो आज परिवार में संतान के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। इस दिन धन लक्ष्मी योग के साथ शुक्ल योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज का महत्व बढ़ गया है। यदि जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर कोई बहस चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

वृषभ :दोस्तों, सहयोगियों और समूह कार्यों से जुड़ी गतिविधियां आज के दिन मुख्य रहेंगी। चंद्रमा मीन राशि में आपके सामाजिक क्षेत्र को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। यह नेटवर्किंग, नई साझेदारी या भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि में शुक्र आपके आकर्षण और प्रभाव को बढ़ा रहे हैं। वृश्चिक राशि की ऊर्जा भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करेगी।

मिथुन :आज कार्यक्षेत्र में आपका नाम और पहचान मजबूत होगी। चंद्रमा मीन राशि में होने से भावनात्मक नेतृत्व और संवेदनशील निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। वृश्चिक राशि में बुध और मंगल आपकी रणनीतिक सोच को तीक्ष्ण बना रहे हैं। आलोचना से बचें और काम को रचनात्मक दिशा दें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सराहना मिलने की संभावना है।

कर्क :आज का दिन आपके लिए आत्मिक विकास, सीख और प्रेरणा से जुड़ा रहेगा। मीन राशि में चंद्रमा और कर्क राशि में बृहस्पति मिलकर आपकी भावनाओं को शक्ति और स्पष्टता देंगे। परिवार या प्रियजनों के साथ अर्थपूर्ण बातचीत संभव है। रचनात्मक कार्यों या अध्यात्म से जुड़ने का यह अच्छा समय है।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि वालों के ईमानदारी से किए गए प्रयासों से काम में सफलता मिलेगी और विदेश जाने के अवसर भी मिल सकता है। लव लाइफ वाले कल एक दूसरे को अच्छा समय देंगे और एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जानने का मौका भी मिलेगा। निवेश करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, कल उनको इस दिशा में शुभ संकेत मिलेंगे। अगर कोई रोग परेशान कर रहा है तो कल उसमें सुधार होगा और आप पूरी तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको चीजें स्पष्टता से समझ में आ जाएंगी। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और उनके सहयोग से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और माता पिता के साथ आपके संबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत होंगे।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। कुंभ राशि वालों के कल पिता के मार्गदर्शन में किए गए सभी कार्य सफल होंगे और किसी दोस्त की मदद के लिए आगे भी आएंगे। राहु आपकी सोच को साहसी बनाएंगे, जबकि शनि का वक्री होना आपको जमीन से जोड़े रखेगा। चंद्रमा का मीन से मिथुन तक का गोचर भावनात्मक और बौद्धिक स्पष्टता लाएगा। आत्मजागरूकता और टीमवर्क से आप अपने विचारों को सार्थक दिशा में आगे बढ़ा पाएंगे।

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button