22 C
Lucknow
Friday, October 17, 2025

दिवाली बोनस में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कितना पैसा? पढ़ें पूरा हिसाब

लखनऊ। Diwali से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को खुश कर दिया है। त्योहार की रौनक के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को एक शानदार तोहफा दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस बार दिवाली से पहले ही सभी पात्र कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस की रकम पहुंच जाएगी। आइए जानें कि दिवाली बोनस में सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार कितने रुपये देगी?

यह भी पढ़ें-दिवाली की लंबी छुट्टियों में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 14 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा कर दी है। यह बोनस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दिया जाएगा और इसकी अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय की गई है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों की परिलब्धियों के आधार पर बोनस दिया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय की गई है और औसतन हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस मिलेगा।

यह रकम दीपावली से पहले ही कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी, ताकि त्योहार की खुशियां और बढ़ सकें। यह बोनस पे मैट्रिक्स लेवल-8 तक के कर्मचारियों को मिलेगा। यानी वे कर्मचारी जिनका मूल वेतन 47,600 से 1,51,100 के बीच आता है (पुराने वेतनमान में 4800 रुपये ग्रेड पे तक)। इसमें राज्य सरकार के पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल होंगे।

कुल मिलाकर करीब 14 लाख 82 हजार कर्मचारी इस बोनस के पात्र हैं। राज्य सरकार पर इस बोनस से लगभग 1022 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन सरकार का कहना है कि यह खर्च कर्मचारियों की मेहनत के प्रति सम्मान के रूप में देखा जाना चाहिए, जो प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करेगा।

Tag: #nextindiatimes #UPGovernment #Diwali2025 #YogiGovernment

RELATED ARTICLE

close button