31 C
Lucknow
Thursday, October 16, 2025

सिद्धार्थनगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों-गोदामों से लिए गए सैंपल

सिद्धार्थनगर। जिले में डुमरियागंज समेत कई जगहों पर दीपावली से पहले खाद्य विभाग (Food Department) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानों और गोदामों से सैंपल लिए गए हैं। बता दें दीपावली से पहले जिले भर में मिलावटखोरों की धरपकड़ जारी है।

यह भी पढ़ें-एटा में दबंगों के हौसले बुलंद, जेसीबी से दीवार तोड़कर किया अवैध कब्जे का प्रयास

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले भर में कई स्थानों पर कार्यवाही की।

अभियान के दौरान बांसी से खोवा, दूध, सरसों का तेल, बादाम, बूंदी लड्डू और बर्फी सहित कई नमूने लिए गए। बर्डपुर बाजार से पनीर, सरसों तेल का नमूना लिया गया और 30 किलो सरसों तेल मानक के अनुरूप न पाए जाने पर सीज किया गया। नौगढ़ बाजार में फूड सेफ्टी ऑन व्हील द्वारा जांच में दो छेना मिठाइयाँ मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

खजुरिया रोड नौगढ़ से 150 किलो खोया और 20 किलो पनीर, जबकि डुमरियागंज से 59 किलो बूंदी सीज की गई। वहीं परसा शाह आलम (विजय पैलेस) से कलाकंद, लड्डू, डोडा बर्फी, बूंदी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इस स्थान से कुल 367 किलो कलाकंद, 103 किलो लड्डू, 23 किलो डोडा बर्फी और 119 किलो बूंदी दाना सीज किया गया तथा 50 किलो से अधिक मिठाइयाँ नष्ट कर दी गईं। कुल 871 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,08,217 है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Diwali2025 #Siddharthnagar #FoodDepartment

RELATED ARTICLE

close button