23.7 C
Lucknow
Saturday, October 11, 2025

सोना असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें पहचान

डेस्क। आजकल सोने (gold) की कीमतें आसमान छू रही हैं। बहुत से लोग सिर्फ वजन या चमक देखकर सोना असली मान लेते हैं, जबकि अब नकली गहने भी असली जैसे ही दिखाई देते हैं। ऐसे में असली और नकली सोने की पहचान करना बहुत जरूरी हो गया है। चलिए इसका पता लगाने का एक आसान सा तरीका आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-नकली सोने की पहचान करेगा यह सरकारी ऐप, बस ऐसे करें प्रयोग

-हॉलमार्क देखना सबसे भरोसेमंद तरीका है। हॉलमार्क एक सरकारी प्रमाण होता है जो बताता है कि सोना कितने प्रतिशत प्योर है। अगर गहने में BIS हॉलमार्क नहीं है, तो वह नकली या मिलावटी हो सकता है।

-सोना एक गैर-चुंबकीय धातु है। अगर आप गहनों के पास चुंबक ले जाएं और वह खिंचने लगे, तो समझ जाइए उसमें मिलावट है। अगर चुंबक कोई असर नहीं करता, तो गहना असली हो सकता है।

-घर बैठे असली या नकली सोना जांचने के लिए एक बर्तन में साफ पानी भरें और उसमें गहना डालें। असली सोना भारी होता है, इसलिए वह पानी में डूब जाता है। अगर गहना तैरने लगे, तो वह नकली या मिलावटी हो सकता है।

-असली या नकली सोना जांचने के लिए ज्वेलरी पर 2-3 बूंद सिरका डालें। अगर उसका रंग बदलने लगे, तो उसमें मिलावट है। अगर कोई बदलाव नहीं होता, तो गहना असली हो सकता है।

-घर बैठे असली या नकली सोना जांचने के लिए एक अनपॉलिश्ड सफेद सिरेमिक प्लेट लें। गहने को हल्के हाथ से उस पर रगड़ें। अगर गहने से सुनहरी लाइन निकलती है, तो वह असली है और काली लाइन निकले तो नकली है।

-सोने की क्वालिटी कैरेट में मापी जाती है। जैसे 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध, लेकिन बहुत मुलायम होता है। वहीं 22 कैरेट सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध ज्वैलरी के लिए आदर्श होता है।

Tag: #nextindiatimes #Gold #BIS

RELATED ARTICLE

close button